प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV एवं पीएम जनमन योजना का भैरूंदा में होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान सहित अनेक

जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV अंतर्गत मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

योजना में सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

इन राज्यों के प्रतिनिधि/अधिकारी होंगे शामिल

भैरूंदा के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, उड़ीसा, गुजरात, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, अंडमान निकोबार, लद्दाख, पुदुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।

 

  • Related Posts

    कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वित्तीय अपराधों एवं आमजन से धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटनी जिले

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश में सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की उत्कृष्ट पहल

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। सुरक्षित मातृत्व, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की समय

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *