क्या उन्हें हक नहीं कि…?: केजरीवाल पर लगे आरोपों पर संजय सिंह का पलटवार

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के भारतीय जनता पार्टी के आरोपों का ‘आप’ नेता संजय सिंह ने खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। क्या उन्हें इतना हक नहीं है कि वह लोगों की भलाई के लिए अपने सुझाव दें। संजय सिंह ने कहा, ये ऐसे आरोप है जिसका कोई सिर पैर नहीं है।

संजय सिंह ने कहा, ये बातें इसलिए की जाती हैं, ताकी अरविंद केजरीवाल जाना बंद कर दें और हम अपना काम करना बंद कर दें और आसानी से पार्टी को हराया जा सके। उन्होंने कहा, हम जा रहे हैं तो क्या गलती हो गई। अगर वहां मोहल्ला क्लिनिक बन रहा है। 30 सालों से जिन नहरों में पानी नहीं आया था, वहां पानी आ गया। 300 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है पंजाब के लोगों को। इसमें गलती क्या है।

केजरीवाल के साथ कई लोग पंजाब में लगे हुए हैं- संजय सिंह
तो क्या अरविंद केजरीवाल वाकई वहां सब संभाल रहे है, इस सवाल पर संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल खुले आम जा रहे हैं। जो जिम्मेदारी उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बनती है, उसेस 100 फीसदी ज्यादा निभाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पंजाब के लोगों का फायदा हो रहा है। क्या एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये सलाह देने का हक नहीं है कि राज्य में अच्छी व्यवस्था दीजिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन कामों के लिए सीएम नहीं है तो उन्होंने कहा, बिल्कुल है और वह कर रहे हैं। इन सब कामों में 100 गुना ताकत लगनी चाहिए। केजरीवाल के साथ और कई लोग वहां लगे हुए हैं। संजय सिंह ने कहा, अगर एक राज्य ने आपको इतना बड़ा बहुमत दिया है तो पूरी पार्टी की जिम्मेदारी है कि वहां अच्छे से काम हो। भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है और पूरी पार्टी के लीडर की जिम्मेदारी है कि वह मदद करें।

  • Related Posts

    राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं

    भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। आंकड़ों के हिसाब से यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित

    पूरी खबर पढ़े
    राघव चड्ढा का बिल अगर पास हो जाता, तो न BJP में जाते न AAP टूटती—4 साल पुरानी कहानी

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा झटका दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी में बगावत करने वाले राघव चड्ढा अब भाजपाई हो चुके हैं. उनके

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *