इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है! 22वीं किस्त को लेकर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

 नई दिल्ली

देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी होने के बाद, अब सभी की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वित्तीय कैलेंडर और पिछले साल के रुझानों को देखें तो फरवरी का आखिरी सप्ताह किसानों के बैंक खातों में खुशियां लेकर आ सकता है।

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। पिछले साल 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी। इसी आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 24 फरवरी 2026 के आसपास सरकार 22वीं किस्त के 2,000 रुपये जारी कर सकती है।

सावधान! इन 3 वजहों से रुक सकता है आपका पैसा
भले ही किस्त जारी हो जाए, लेकिन नियमों में सख्ती के कारण कुछ किसानों को इस लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। यदि आपने निम्नलिखित कार्य पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी राशि अटक सकती है:

ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य: जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। इसे पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से तुरंत पूरा करें।

  • Related Posts

    19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    नई दिल्ली  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तपती गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

    पूरी खबर पढ़े
    IPS अजय पाल शर्मा को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मतदान तक नहीं हटाए जाएंगे

     कलकत्ता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसके ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर और ऑब्जर्वर बनकर पश्चिम बंगाल

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *