19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तपती गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी व बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

मौसम विभाग के द्वारा 29 अप्रैल को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अप्रैल से 4 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29-30 अप्रैल और फिर 2-4 मई के बीच गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विशेष रूप से 29 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 29 अप्रैल को भीषण धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है।

इन राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले चार दिनों तक मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और नागालैंड में 29 अप्रैल से 3 मई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

बिहार में चक्रवाती हवाओं का साया
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 अप्रैल को बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में इन दो दिनों के दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। सिक्किम में 29 अप्रैल को अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में 29 अप्रैल को ओले गिर सकते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

  • Related Posts

    IPS अजय पाल शर्मा को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मतदान तक नहीं हटाए जाएंगे

     कलकत्ता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसके ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर और ऑब्जर्वर बनकर पश्चिम बंगाल

    पूरी खबर पढ़े
    बंगाल में 18% वोटिंग, ममता ने गड़बड़ी का आरोप लगाया, नादिया में BJP कार्यकर्ता पर हमला

    कलकत्ता पश्चिम विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है लेकिन मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *