प्रदेश में बिजली की मांग ने नई ऊंचाइयों को छुआ

पहली बार साढे 19 हजार के पार 19572 मेगावाट का नया रिकार्ड दर्ज

भोपाल
मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड 24 दिसंबर को प्रात: 10.43 बजे उस समय बना जब विद्युत की शीर्ष मांग साढे 19 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार करती हुई आज तक के शीर्ष शिखर 19572 मेगावाट तक जा पहुंची। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति निर्बाध रूप से की गई। इससे पूर्व 23 दिसंबर को प्रदेश में बिजली की मांग 19371 मेगावाट दर्ज हुई थी।

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग
प्रदेश में जब बिजली की मांग 19572 मेगावाट पर दर्ज हुई उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 5317 मेगावॉट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 6221 मेगावॉट, मध्यप्रदेश पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में सर्वाधिक 7640 मेगावॉट, एस.ई.जेड एवं रेलवे में 394 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज हुई।

ऐसे हुई आपूर्ति
अधिकतम मांग के समय ताप विद्युत उत्पादन 2670 मेगावॉट, जल विद्युत उत्पादन 1889 मेगावॉट, नवकरणीय ऊर्जा 1691 मेगावाट व एनटीपीसी, बैंकिंग एवं अन्य सोर्स से कुल 13322 मेगावॉट बिजली प्राप्त हुई।

 

  • Related Posts

    दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने DEO को तलब कर मांगी रिपोर्ट

    जबलपुर जबलपुर के जबलपुर में दिव्यांग बच्चों को स्कूल से बाहर किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों के

    पूरी खबर पढ़े
    भोजशाला सर्वे 124 साल में कई बार, हर बार मिलीं मूर्तियां-श्लोक, MP HC में सुनवाई थोड़ी देर में

    धार   धार भोजशाला परिसर को लेकर हाईकोर्ट की युगलपीठ में पहले धार के हस्तक्षेपकर्ताओं की बहस पूरी हुई। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सर्वे पर बात रखी।

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *