सीएम मोहन यादव का बुलडोजर: मध्य प्रदेश में 250 बीघा सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया

 शिवपुरी 

 शिवपुरी में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाी की है। शिवपुरी जिले के वन परिक्षेत्र कोलारस में वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। इस ऐक्शन के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिले में अवैध पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाी के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन भूमि को मुक्त कराया गया।

किसानों ने कर रखा था अवैध कब्जा

मध्य प्रदेश सरकार का अवैध कब्जों पर लगातार ऐक्शन जारी है। इस दौरान शिवपुरी में किसानों और अन्य लोगों ने करीब 250 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। किसानों कब्जा करने के बाद जमीन पर खेती शुरू कर दी थी। अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन अपना दल-बल लेकर मौके पर पहुंचा और अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान किसानों के कब्जे वाले खेतों में भी प्रशासन ने बुलडोजर से फसलों को नष्ट कर दिया और अवैध कब्जे को हटा दिया।

  • Related Posts

    Shyamla Hills में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी

    भोपाल. श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़

    पूरी खबर पढ़े
    Swachh Survekshan रैंकिंग के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू, मई में Delhi से आएगी टीम

    भोपाल. स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *