Shyamla Hills में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी

भोपाल.

श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद आरोपित भाग निकले। मामले की शिकायत श्यामलाहिल्स थाने में की गई है।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय फूल बानो श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र स्थित कच्चा बंगला में रहती हैं और गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि जैनुल, जुबैर, ताजवर और शाहब घर के पड़ोस में रहते हैं। वहां उनकी कार पार्क होती है। शुक्रवार शाम को उसी स्थान पर कुछ देर के लिए उनके बेटे अदनान ने वहीं अपनी कार पार्क कर दी थी। इसी बात को लेकर आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने पहले अदनान से गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा होकर घर आए और हमला कर दिया। साथ ही उनसे मारपीट की। इसके अलावा घर के आसपास वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

  • Related Posts

    इंदौर के प्रतिष्ठित स्कूलों में एमडी ड्रग्स का जाल, 12–16 साल के छात्र चपेट में

    इंदौर यदि आपके बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव, देर रात तक जागना, पढ़ाई से दूरी बनाना, नए दोस्त बनाना, फोन छिपाना, पैसों की जरूरत बढ़ना, भूख और वजन

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों ने 

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *