ऐतिहासिक शपथ समारोह: जस्टिस सूर्यकांत के लिए ब्राजील समेत 7 देशों के जज होंगे साक्षी

नई दिल्ली

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक अभूतपूर्व और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिलेगा। दरअसल सोमवार, 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में होने वाले मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल होंगे।

बार एंड बेंच से बातचीत में तैयारियों से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर विदेशी न्यायिक प्रतिनिधि भारत के किसी मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे।

53वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत

न्यायमूर्ति सूर्यकांत अपने लंबे और महत्वपूर्ण न्यायिक करियर के बाद भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल कई अहम संवैधानिक फैसलों, न्यायिक संस्थानों में सुधार और कानूनी सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहलों के लिए जाना जाता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट जज बनने से पहले वे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे।

कूटनीतिक महत्व वाला आयोजन

भारत सरकार ने विदेशी न्यायिक गणमान्य व्यक्तियों की पूरी सूची जारी की है। इनमें भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, श्रीलंका और ब्राजील के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और उनके परिवारजन शामिल हैं। यह उपस्थिति न केवल भारतीय न्यायपालिका की वैश्विक प्रतिष्ठा को दिखाती है बल्कि भारत के न्यायिक और कूटनीतिक संबंधों में बढ़ती निकटता का संकेत भी देती ह

विदेशी न्यायिक प्रतिनिधियों की सूची
भूटान

    जस्टिस ल्योनपो नोरबू शेरिंग, भूटान के चीफ जस्टिस;
    ल्हादेन लोटे, भूटान के चीफ जस्टिस की पत्नी

केन्या

    जस्टिस मार्था कूमे, केन्या के सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस और प्रेसिडेंट
    जस्टिस सुसान न्जोकी न्दुंगु, केन्या की सुप्रीम कोर्ट जज।

मलेशिया

    जस्टिस तन श्री दातुक नलिनी पथमनाथन, फेडरल कोर्ट ऑफ मलेशिया की जज
    पशुपति शिवप्रगसम, फेडरल कोर्ट ऑफ मलेशिया के जज के पति

मॉरीशस

    जस्टिस बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल, मॉरिशस की चीफ जस्टिस
    रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल, मॉरिशस के चीफ जस्टिस की बेटी

नेपाल

    जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत, नेपाल के चीफ जस्टिस
    जस्टिस सपना प्रधान मल्ला, जज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट
    अशोक बहादुर मल्ला, जस्टिस सपना प्रधान मल्ला के पति
    अनिल कुमार सिन्हा, नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और अभी नेपाल सरकार में कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री
    उर्सिला सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी।

श्रीलंका

    जस्टिस पी पद्मन सुरसेना, श्रीलंका के चीफ जस्टिस
    सेपालिका सुरसेना, श्रीलंका के चीफ जस्टिस की पत्नी
    जस्टिस एस. थुरैराजा, PC, जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ श्रीलंका
    शशिकला थुरैराजा, जस्टिस एस. थुरैराजा की पत्नी
    जस्टिस अहमद नवाज, जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ श्रीलंका
    रिजान मोहम्मद धलिप नवाजा, जस्टिस अहमद नवाजा की पत्नी

ब्राजील

    एंटोनियो हरमन बेंजामिन, नेशनल हाई कोर्ट ऑफ ब्राजील- सुपीरियर ट्रिब्यूनल डे जस्टिसा के मिनिस्टर

न्यायपालिका के वैश्विक सहयोग का संकेत

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति भारतीय न्यायपालिका में बढ़ते विश्वास और न्यायिक आदान–प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन भविष्य में न्यायिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान और आपसी व्यवहारिक समझ को भी मजबूत कर सकता है।

सोमवार का यह आयोजन भारतीय न्यायपालिका के लिए न केवल ऐतिहासिक बल्कि कूटनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

  • Related Posts

    EVM के बटन पर गोंद या परफ्यूम लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई, बंगाल चुनाव से पहले EC का अलर्ट

    कोलकाता भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों को कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश मुख्य रूप से

    पूरी खबर पढ़े
    केदारनाथ धाम के कपाट खुले, महादेव के जयकारे से गूंज उठा वातावरण, हुई पुष्प वर्षा

    रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों श्रद्धालु

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *