निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चाओं के बीच BJP की बड़ी कार्यशाला, CM और प्रदेश अध्यक्ष समेत दिग्गज नेता शामिल

इंदौर
 मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के संगठनात्मक महाअभियान को लेकर आज एक बड़ी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के तहत जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के लिए विषय वक्ताओं को तैयार करने का यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित इस पश्चिम मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में देश और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला को अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया है। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली सहित छह राज्यों के 348 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के तहत मंडल स्तर के प्रशिक्षण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं और अब जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए विषय वक्ताओं को तैयार करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।
प्रशिक्षण वर्ग को लेकर डेली कॉलेज में खास तैयारी की गई है। पूरे परिसर को भगवा रंग से सजाया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी बाहर ही जमा कराए जा रहे हैं, जो पूरा प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद ही उन्हें वापस दिए जाएंगे।

  • Related Posts

    भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रैल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

    भोपाल  भोपाल रेलवे स्टेशन पर समर सीजन का असर साफ नजर आ रहा है। जहां प्लेटफार्म पर यात्रियों की गहमागहमी बनी रहती है वहीं सभी ट्रेनें खचाखच भरी आ

    पूरी खबर पढ़े
    नर्मदापुरम में जनसुनवाई में कलेक्टर का अच्छा कदम, भीषण गर्मी में फरियादियों के लिए ठंडा पानी और शरबत की व्यवस्था

    नर्मदापुरम  मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है. जहां कलेक्टर, एसपी व बड़े अधिकारी लोगों की परेशानी सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं.

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *