सूचना में देरी का बहाना नहीं चला, क्लेम रोकने पर देना होगा 80 हजार का हर्जाना

भोपाल

स्वास्थ्य बीमा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में जिला उपभोक्ता आयोग में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इलाज में खर्च राशि ब्याज सहित देने के आदेश जारी किए हैं। यह मामला इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि संबंधित बीमा एक सामाजिक संस्था के माध्यम से देशभर के जैन समुदाय के लिए सामूहिक रूप से कराया गया था। जब उपभोक्ता के पिता को इलाज के बाद क्लेम राशि नहीं मिली, तो उसने बीमा कंपनी के साथ-साथ संस्था के खिलाफ भी याचिका दायर किया।
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस योजना और इलाज का खर्च

दरअसल, भोपाल के पटेल नगर निवासी सौरभ जैन ने जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-2 में मुंबई स्थित बीमा कंपनी और जैन इंटरनेशनल संस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सौरभ के अनुसार, संस्था द्वारा जैन समाज के सदस्यों के लिए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस योजना चलाई जा रही थी। उन्होंने “खुशहाल परिवार योजना” के तहत वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक नियमित प्रीमियम जमा करते हुए परिवार के चार सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा लिया था।

 

  • Related Posts

    EPFO का ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम भोपाल में आयोजित, 180 सदस्यों की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

    विवेक झा, भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा सोमवार को मासिक जनसंपर्क कार्यक्रम ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन भेल (BHEL) कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम

    पूरी खबर पढ़े
    ग्‍वालियर में झांसी रोड थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण ग्वालियर में सामने आया है, जहां थाना झांसी रोड पुलिस की त्वरित, साहसिक

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *