एमपी में गर्मी का कहर, 7 साल का रिकॉर्ड टूटा; पारा 43°C पार, इंदौर-उज्जैन की रातें सबसे तपती

इंदौर

रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं उज्जैन में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उज्जैन में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोमवार को दिन व रात के तापमान का दिखेगा उच्च स्तर

सोमवार को इंदौर में दिन का पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर तक धूप की तपिश बरकरार रहेगी। दोपहर बाद बादल छाएंगे। रविवार दोपहर से रात तक बादल छाए रहने के कारण रविवार की रात भी सबसे गर्म रात रहने की संभावना है। इस वजह सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
अरब सागर से आई नमी ने बदला मौसम का मिजाज

वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वही मप्र के मध्य क्षेत्र के ऊपर 1.5 किलोमीटर पर चारों दिशाओं से हवाएं आकर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बादल व वर्षा की स्थितियां दिखाई दी।
आज प्रदेश का 50 फीसद हिस्सा होगा लू की चपेट में

रविवार को प्रदेश में सिर्फ खजुराहों में लू चली। सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल,विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, सतना, उमरिया, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल है।
प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान

    खजुराहो : 45
    नौगांव : 44.6
    नर्मदापुरम : 44.4
    सागर : 44.4
    दमोह : 44.2

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
एचएस पांडे, मौसम विज्ञानी, मौसम केंद्र भोपाल की राय

सवाल: क्यों गर्म हो रहा शबे मालवा?

जवाब: सड़क, फ्लायओवर व सीमेंट कांक्रीट की इमारतों का निर्माण, विकास कार्यो के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई।

सवाल : इंदौर व उज्जैन में रातें प्रदेश में सबसे गर्म क्यों?

जवाब: दिन में सूरज की किरणें जो जमीन पर आई। रात में इन दोनों शहरों में बादल छाने के कारण गर्मी वापस वायुमंडल में लौट नहीं पाई। ग्रीन हाउस इफैक्ट बना। बादलों के प्रभाव से गर्मी दोनों शहरों में थम गई। इस वजह से रात का पारा बढ़ा।

सवाल : इंदौर में पानी क्यों बरसा?

जवाब: गर्मी के मौसम जब कभी 43 व 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ जाता है, तो शुष्क हवाएं नमी खींचती है। बादल छाते है और वर्षा की गतिविधि गरज-चमक के साथ दिखाई देती है।

 

  • Related Posts

    इंदौर ट्रैफिक पुलिस का ‘तीसरा नेत्र’, ड्रोन से चौराहों पर निगरानी, 2430 चालान

    इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम

    पूरी खबर पढ़े
    MP के 3,259 संदिग्ध बांग्लादेशियों पर विवाद, बंगाल सरकार ने बताया अपना निवासी

    भोपाल मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा संदिग्ध बांग्लादेशी के रूप में पिछले वर्ष चिह्नित किए गए 3,278 लोगों में से 19 के अलावा बाकी को बंगाल सरकार ने अपने

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *