परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री समाज गौरव अलंकरण समारोह में हुए शामिल

जबलपुर.
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह आज गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में नेमा समाज द्वारा आयोजित ‘समाज गौरव अलंकरण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस गरिमामय अवसर पर मंत्री सिंह ने समाज के आमंत्रण पर आभार व्यक्त करते हुए शहीद स्मारक की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह एक ऐसा पवित्र स्थान है, जहाँ देशप्रेमियों के बलिदान की स्मृतियाँ और प्रेरणा हमें गर्व की अनुभूति कराती हैं।

उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश अपनी गौरवमयी पृष्ठभूमि के साथ एक सशक्त और मजबूत लोकतंत्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसमें नेमा समाज का योगदान सराहनीय और अतुलनीय है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की विभूतियों को ‘समाज गौरव’ से अलंकृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी को भी रेखांकित कर गया।

 

  • Related Posts

    लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री काश्यप

    भोपाल.  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि लोकहित कार्यों के बेहतर परिणामों के लिए लोक सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होते रहना

    पूरी खबर पढ़े
    वैश्विक पहचान बना रहा संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क : मंत्री टेटवाल

    भोपाल.  संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में मध्यप्रदेश के कौशल विकास मॉडल की व्यापक और प्रभावी प्रस्तुति उस समय देखने को मिली, जब फिलीपींस की तकनीकी शिक्षा एवं

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *