अंबेडकर जयंती पर बैंकिंग सेक्टर को बड़ी राहत: 14 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

भोपाल, 11 अप्रैल 2026।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर इस वर्ष बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 14 अप्रैल 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए यह स्पष्ट किया है कि अब यह अवकाश केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) भी इस दिन बंद रहेंगे।

वित्त मंत्रालय द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आदेश को वित्तीय सेवा विभाग ने व्यापक रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद पहली बार अंबेडकर जयंती पर बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में भी पूर्ण अवकाश सुनिश्चित किया गया है।

इस निर्णय से प्रदेश सहित देशभर के बैंकिंग कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से बैंक कर्मचारी संगठनों द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा था कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बैंकिंग सेक्टर में भी अवकाश घोषित किया जाए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की भावनाओं के अनुरूप है। उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम न केवल डॉ. अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला भी है।

उन्होंने आगे कहा कि अंबेडकर जयंती देश के सामाजिक और संवैधानिक इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस दिन अवकाश मिलना चाहिए था, जो अब संभव हो पाया है।

श्री शर्मा ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार इसी प्रकार सकारात्मक और संवेदनशील निर्णय लेती रहेगी।

गौरतलब है कि हर वर्ष 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। अब बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारी भी इस अवसर पर पूर्ण रूप से सहभागी हो सकेंगे।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को, नारीशक्ति वंदन बिल पर गरमाएगी बहस

    भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दिन नारीशक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा होगी।मध्यप्रदेश

    पूरी खबर पढ़े
    जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पानी बचाने में मध्यप्रदेश है देश में तीसरे स्थान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद् की

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *