दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए करें प्रेरित : परिवहन मंत्री सिंह

भोपाल. 
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को शाजापुर जिले में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन अधिकारी को बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों का स्वागत करने के निर्देश दिए।

मंत्री सिंह ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर शिविर लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करें। समीक्षा बैठक के दौरान विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे, योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), विजय सिंह बैस, आशीष नागर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति माताओं-बहनों का सर्वोपरि रखने की रही है। बहनों को विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण दिलवाने के लिए हमारी

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के लिए विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के लक्ष्य

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *