गुजरात चुनाव से पहले बड़ा दांव: केजरीवाल बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 हर महीने

अमरेली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप की जीत होने पर महिलाओं को 1000 रुपये देने का ऐलान किया है। अमरेली में विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- “आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, गुजरात में भी सभी महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।”

केजरीवाल ने गिनाईं पंजाब की उपलब्धियां
सभा को संबोधित करते समय अरविंद केजरीवाल गुजरात में लोगों को मिलने वाली उपलब्धियां गिना रहे थे। तभी उन्होंने बताया- पंजाब के अंदर हर महीने 18 साल से ऊपर की महिला के अकाउंट में 1000 रुपये जाया करेंगे। अगर एक घर में मां, बहू और बेटी है, तो तीन हजार रुपये महीने उस परिवार को मिला करेंगे। इन विपक्षी पार्टियों ने इतना गालियां दीं कि महिलाएं तो बिगड़ जाएंगी।

‘आप’ की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 1000 रुपये
मैंने कहा- तुम इतना करोड़ों रुपये डकार गए, तुम नहीं बिगड़े महिलाएं बिगड़ जाएंगी। इसके बाद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा- आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, गुजरात में भी सभी महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।” केजरीवाल ने कहा- जिला परिषद का चुनाव एक तरह से सेमीफाइनल है। अगले दो-डेढ साल के बाद विधानसभा का चुनाव है। उससे पहले आप लोग आम आदमी की सरकार बनाएं।

  • Related Posts

    राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं

    भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। आंकड़ों के हिसाब से यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित

    पूरी खबर पढ़े
    राघव चड्ढा का बिल अगर पास हो जाता, तो न BJP में जाते न AAP टूटती—4 साल पुरानी कहानी

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा झटका दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी में बगावत करने वाले राघव चड्ढा अब भाजपाई हो चुके हैं. उनके

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *