EPFO का अलर्ट: DBT सक्रिय न होने पर अटक सकते हैं PF के पैसे

विवेक झा, भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भविष्य निधि (PF) से जुड़े सभी सदस्यों और नियोक्ताओं को महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा है कि अपने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़े बैंक खातों को आधार से लिंक कर Direct Benefit Transfer (DBT) के लिए सक्रिय (Enable) कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर PF से संबंधित भुगतान में देरी और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

EPFO के अनुसार, वर्तमान में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना का लाभ सीधे बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजा जा रहा है, जिसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक और DBT सक्षम होना जरूरी है।

नई नियुक्ति वालों के लिए विशेष नियम

EPFO ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों की पहली नियुक्ति 1 अगस्त 2025 के बाद हुई है, उनके लिए योजना का लाभ लेने हेतु आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) या चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना इस प्रक्रिया को पूरा किए योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।

क्या करना होगा सदस्यों को

EPFO ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द निम्न कार्य सुनिश्चित करें—

  • अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं

  • बैंक से संपर्क कर DBT सुविधा सक्रिय (Enable) कराएं

  • UAN पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें

  • आधार सत्यापन (KYC) प्रक्रिया पूर्ण करें

भुगतान में देरी की चेतावनी

संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि बैंक खाता DBT के लिए सक्रिय नहीं होगा, तो PF निकासी, सब्सिडी या अन्य लाभों के भुगतान में देरी हो सकती है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

EPFO की अपील

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, भोपाल रौशन काश्यप ने सभी नियोक्ताओं और सदस्यों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें, ताकि योजना के लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकें।

अधिक जानकारी के लिए

EPFO ने कहा है कि सदस्य अपने नजदीकी EPFO कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर

    भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक बड़े संगठित बीमा धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा किया गया है। इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस

    पूरी खबर पढ़े
    पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के पालन में पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी रिक्त पदों पर बढ़ाने के प्रयास

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *