विदिशा का शमशाबाद अब ‘सूर्य नगर’, नाम बदलने के साथ सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली हरी झंडी

विदिशा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संजय सागर और सगढ़ सिंचाई परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी दी। इन दोनों परियोजनाओं के विस्तार से शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

  • Related Posts

    प्रदेश में किसान मुद्दों पर सियासी तनाव, कांग्रेस का आज बड़ा आंदोलन, कई जिलों में हाईवे जाम

    भोपाल  मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। आज 7 मई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसमें

    पूरी खबर पढ़े
    इंदौर: मधु मिलन–छावनी मार्ग चौड़ा होगा 60 फीट, 100 से अधिक बाधक निर्माण हटाए जाएंगे

    इंदौर  मधुमिलन-छावनी मार्ग पर वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी, लेकिन अब यह समस्या हल होगी। नगर निगम ने इस मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने का

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *