संघ के 100 वर्ष: मध्य प्रदेश में ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, सीएम ने कहा- राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘शतक’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम ने कहा कि ‘शतक’ फिल्म आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात करती है। इस फिल्म में संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव का संदेश छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि शतक फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कार की परंपरा की बात करती है। इस परंपरा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वर्षों से जीवित रखा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हिंदी फिल्म ‘शतक’ को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। फिल्म ‘शतक’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।’ सीएम डॉ. यादव के इस निर्णय की आम जनता ने जमकर तारीफ की है।  

आरएसएस की कहानी कहती है फिल्म
बता दें, ‘शतक: संघ के 100 साल’ फिल्म का निर्माण वीर कपूर ने किया है। इसके निर्देशक आशीष मल्ल हैं। यह फिल्म इस साल 20 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। इस फिल्म में वर्ष 1925 में संघ की स्थापना के साथ-साथ इसके संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर के योगदान को दर्शाया गया है। 

  • Related Posts

    एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण

    एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण खंडवा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने सिखाये जीवन रक्षक गुर भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग,

    पूरी खबर पढ़े
    आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों से बात करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बड़ा ऐलान होने की संभावना

    भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे। इस दौरान सीएम बेहद अहम विषय को लेकर प्रदेशवासियों

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *