भोपाल में आधी रात बवाल: पुरानी रंजिश में घरों पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं

भोपाल

प्रियदर्शिनी नगर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पंचशील नगर के बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घरों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी

टीटीनगर पुलिस के अनुसार, नर्मदा भवन के पास रहने वाले 24 वर्षीय प्रियांश खिल्लारे ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 2:30 बजे कुछ युवक उनके घर की खिड़की पर डंडों से हमला करने लगे। बाहर निकलकर देखने पर दीपांशु सेन, छोटू उर्फ यश, बब्बू, रानू सहित अन्य युवक वाहनों में तोड़फोड़ करते दिखे और उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जागे तो आरोपित भाग निकले।

 

  • Related Posts

    जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य

    विभिन्न जिलों से मिल रहे है सकारात्मक परिणाम जल प्रबंधन से कृषि, पर्यावरण एवं आजीविका में आया उल्लेखनीय सुधार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में

    पूरी खबर पढ़े
    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर

    आमजनों के प्रति संवेदनशील ऊर्जा विभाग भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *