ईरान पर हमलों का असर भारत तक, एयर इंडिया और इंडिगो ने बदले उड़ानों के रूट

नई दिल्ली
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर भारतीय एयरलाइंस पर भी पड़ा है। इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही भारत वापस लौटना पड़ा है। एयरलाइन ने पुष्टि की कि 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई AI139 इजरायल के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण भारत वापस लौट रही है।

दोनों तरफ से किए जा रहे हवाई हमलों की वजह से दोनों देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके कारण दिल्ली और तेल अवीव के बीच चलने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-तेल अवीव की फ्लाइट संख्या AI139 और तेल अवीव से वापस आने वाली फ्लाइट संख्या AI140 इस संघर्ष की वजह से प्रभावित हुई हैं।

  • Related Posts

    अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर की नाबालिग पीड़िता सामने आई, बड़े खुलासों की संभावना

     अमरावती महाराष्ट्र में अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल को लेकर नया मोड़ सामने आया है. इस केस में पहली नाबालिग पीड़िता सामने आई है. उसने पुलिस के सामने अपना

    पूरी खबर पढ़े
    TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया: पीएम मोदी

    बिष्णुपुर  पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *