गुजरात में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार मिनीवैन डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, 6 घायल

अहमदाबाद
गुजरात के उंझा-मेहसाणा राजमार्ग पर एक मिनीवैन के डिवाइडर से टकराने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के उनावा गांव के निकट तब हुई, जब परिवार राजस्थान के पाली जिले में अपने पैतृक स्थान पर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अहमदाबाद लौट रहा था।

उनावा पुलिस निरीक्षक पी.डी. दार्जी ने कहा, ”उंझा और मेहसाणा के बीच राजमार्ग पर मिनीवैन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।” उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाशभाई कुमावत और आयुष कुमावत (04) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मेहसाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए सात घायल यात्रियों में से मथुरादेवी कुमावत नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज

 

  • Related Posts

    अमेरिका ने भारत को लौटाई 657 प्राचीन मूर्तियां, कीमत 120 करोड़ रुपये से ज्यादा

     नई दिल्ली अमेरिका ने करीब 120 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत की 657 दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां भारत को लौटाई है. ये सभी आर्टफेक्ट इंटरनेशल तस्कर गिरोह कई

    पूरी खबर पढ़े
    15 साल की बच्ची ने झेला असहनीय दर्द, CJI सूर्यकांत हुए भावुक, बोले- ‘मैडम, नागरिकों का सम्मान करिए’

    15 साल की बच्ची ने झेला असहनीय दर्द, CJI सूर्यकांत हुए भावुक, बोले- ‘मैडम, नागरिकों का सम्मान करिए’ CJI सूर्यकांत का गहरा दर्द, 15 साल की बच्ची के संघर्ष

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *