एक क्लिक, एक कत्ल: Blinkit से मंगाया गया हथियार, हत्या के बाद दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली

ऑनलाइन ऑर्डर, ऑफलाइन कत्ल…जी हां ये कहानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। यहां अपराधियों ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स Blinkit पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर करके धारदार हथियार खरीदे। इसके बाद उन चाकूओं से ऑफलाइन कत्ल कर डाला। दिल्ली पुलिस की जांच में मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज कर कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी दिल्ली पुलिस कर रही है।

दरअसल मामला पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से जुड़ा है। य़हां जहां अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। जांच की कड़ियां आगे बढ़ीं तो खरीद का स्रोत ब्लिंकिट प्लेटफॉर्म तक जा पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बटनदार (स्विचब्लेड) चाकू की बिक्री कानूनन प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। ऐसे हथियारों की खुली बिक्री आर्म्स एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन मानी जाती है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर इन्हें सामान्य किचन टूल्स की तरह सूचीबद्ध कर डिलीवर किया जा रहा था।

पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर ऑर्डर दिया
संदेह की पुष्टि के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर ऑर्डर देने की रणनीति अपनाई। अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट खरीद के दौरान बटनदार चाकू डिलीवर हुआ, जिससे प्राथमिक तौर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच यहीं नहीं रुकी। पुलिस टीमों ने दिल्ली के कई डार्क स्टोर्स और वेयरहाउस पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई दर्जन बटनदार चाकू बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि कंपनी को जल्द नोटिस भेजा जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और यदि लापरवाही या नियमों की अनदेखी साबित होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ख्याला की दो हत्याओं से शुरू हुई यह कड़ी अब ऑनलाइन बाजार की जवाबदेही तक पहुंच गई है, जहां एक क्लिक की आसानी के साथ कानून का पालन भी उतना ही जरूरी है।

  • Related Posts

    बर्तन मांजने से विधान सभा तक: बीजेपी नेता कलिता माझी की प्रेरक कहानी

    कोलकाता  पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार एक ऐसी कहानी उभरी है, जो सिर्फ जीत-हार से कहीं आगे जाकर उम्मीद, संघर्ष और बदलाव की मिसाल बन गई. बीजेपी

    पूरी खबर पढ़े
    बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी, संभावित अग्नि-4 मिसाइल परीक्षण की तैयारी

     नई दिल्ली भारत सरकार ने बंगाल की खाड़ी में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है. यह चेतावनी 25 अप्रैल से 6

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *