मां ने तीन बेटियों को जबरदस्ती पिलाया जहर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश; अलीराजपुर में खौफनाक घटना

अलीराजपुर 

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक आदिवासी इलाके में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने कथित तौर पर अपनी तीन मासूम बेटियों को कीटनाशक (जहर) पिलाने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। इस घटना में सात, पांच और तीन साल की तीनों बहनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के अनुसार, यह घटना अडवाड़ा गांव के माफीदार फलिया में हुई। आरोपी महिला ने अपनी बेटियों सावित्री, कार्तिका और दिव्या को जबरन कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी उसे पी लिया।

परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे चारों को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो बच्चियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में पिछले एक महीने से गुजरात में था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे घरेलू विवाद का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृत बच्चों के पिता और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

  • Related Posts

    आयुर्वेद में मर्म चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका — किशन सूर्यवंशी

    भोपाल. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी ने मानस भवन में विश्व आयुर्वेद परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित “आयुर्वेद कौशलम्” अंतर्गत “मर्म चिकित्सा कार्यशाला” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि

    पूरी खबर पढ़े
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सिंहस्थ-2028 में दुनिया हमारे सनातन के वैभव को देखेगी। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *