बैतूल संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अहम बैठक

बैतूल संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अहम बैठक

अंडर ब्रिज, ट्रेनों के ठहराव और नए रेल हब को लेकर रखीं व्यापक मांगें

बैतूल, राजेश नायर। जनजातीय बहुल बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन, नई दिल्ली में विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान श्री उइके ने बैतूल संसदीय क्षेत्र में लंबित रेल परियोजनाओं, ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को तथ्यों सहित रखा। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए रेलवे बोर्ड एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षण कर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।*बैतूल में रेलवे अंडर ब्रिज को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग*श्री उइके ने बैतूल शहर की सबसे बड़ी यातायात समस्या रेलवे अंडर ब्रिज को बताया।उन्होंने बैतूल–मरामझिरी रेलखंड पर सदर क्षेत्र तथा बैतूल मालगोदाम के नागपुर सिरे पर माचना नदी (रामनगर मार्ग) की ओर प्रस्तावित अंडर ब्रिज को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की।उन्होंने कहा कि अंडर ब्रिज के अभाव में शहर में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे एम्बुलेंस व आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।*मुलताई स्टेशन की उपेक्षा पर चिंता*केंद्रीय मंत्री ने मुलताई रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखते हुए कहा कि धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद नगर को वर्षों से उपेक्षित रखा गया है।उन्होंने कहा कि ट्रेनों का ठहराव केवल सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास का विषय है।*बैतूल रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय रेल हब बनाने का प्रस्ताव*बैठक में श्री उइके ने बैतूल रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय रेल हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।उन्होंने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं कुछ ट्रेनों को बैतूल तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे बैतूल सीधे देश के प्रमुख शहरों से जुड़ सके।*घोड़ाडोंगरी, बरबटपुर, ढोढरामोहार और आमला की मांगें*श्री उइके ने घोड़ाडोंगरी , बरबटपुर,ढोढरामोहार,आमलाजैसे आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।*आमला रेलवे स्टेडियम व पार्क के नवीनीकरण की मांग*केंद्रीय मंत्री ने आमला रेलवे स्टेडियम एवं रेलवे पार्क के नवीनीकरण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह स्थान स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की रिक्त भूमि पर सोलर पावर प्लांट अथवा कोच फैक्ट्री की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।*दादाधाम इंटरसिटी बंद होना जनता के साथ अन्याय*श्री उइके ने नागपुर–भुसावल सुपरफास्ट इंटरसिटी (दादाधाम एक्सप्रेस) के बंद होने को जनता के साथ अन्याय बताते हुए इसके शीघ्र पुनः संचालन की मांग की।उन्होंने कहा कि इसके बंद होने से बैतूल सहित आसपास के कई जिलों के हजारों यात्रियों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है।*हरदा, खिरकिया, टिमरनी और छनेरा के लिए मजबूत पैरवी*केंद्रीय मंत्री ने हरदा, खिरकिया, टिमरनी और छनेरा रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की वर्षों से लंबित मांग को भी प्रमुखता से रखा।उन्होंने कहा कि ये स्टेशन कृषि-प्रधान व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हैं, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है।*हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की मांग*बैठक में बैतूल से हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा अथवा कुछ ट्रेनों को हरिद्वार तक विस्तारित करने की मांग भी रखी गई।श्री उइके ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार एवं ऋषिकेश की यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन न होने से विशेषकर वृद्धजन, महिलाएं और ग्रामीण यात्रियों को भारी कठिनाई होती है।

  • Related Posts

    ममता के गढ़ में मोहन की दहाड़, बोले- वेस्ट बंगाल में कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती, रोड शो में दिखी भारी भीड़

    भोपाल  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 अप्रैल को कोलकाता की दो विधानसभाओं में धुआंधार

    पूरी खबर पढ़े
    शादी कार्ड नहीं, अब इनकी गारंटी पर मिलेगा गैस सिलेंडर, कंपनियों के नियम में बड़ा बदलाव

    भोपाल   एक तरफ जहां अक्षय तृतीया के साथ साथ देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में शादी समारोह

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *