भोपाल चैंबर चुनाव में गोविंद गोयल विजयी, तेजकुलपाल सिंह पाली को 191 वोट से हराया

भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गोविंद गोयल ने जीत दर्ज की है। गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुलपाल सिंह पाली को 191 मतों के अंतर से पराजित किया। कुल 1999 मतों में से गोविंद गोयल को 1085 वोट प्राप्त हुए, जबकि तेजकुलपाल सिंह पाली को 894 वोट मिले। मतगणना के दौरान 13 वोट अमान्य घोषित किए गए। 40 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने गोविंद गोयल को विजयी घोषित किया।

मतगणना की प्रक्रिया रविवार सुबह निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। मतदान देर शाम तक चलने और मतों के अंतर का आकलन होने के कारण बैलेट पेटियां देर से श्यामला हिल्स थाने से बाहर लाई जा सकीं। उम्मीदवारों की मौजूदगी में बैलेट पेटियां थाने में सुरक्षित रखी गई थीं। इसी वजह से सुबह 8 बजे प्रस्तावित काउंटिंग करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हो पाई।

दोपहर करीब 12 बजे तक मतपत्रों के बंडल तैयार किए गए, जिसके बाद विधिवत मतगणना आरंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला रहा, जिस पर पूरे व्यापारी जगत की नजरें टिकी रहीं। चैंबर शहर के व्यापारियों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था होने के कारण लगभग सभी व्यापारिक एसोसिएशनों की सक्रिय रुचि और समर्थन इस चुनाव में देखने को मिला।

रविवार को हुए मतदान में लगभग 2000 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें टेंडर वोट और पोस्टल बैलेट भी शामिल रहे। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और भी रोचक हो गया था। मतदान और मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को करीब 170 सदस्यों की टीम ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही गोविंद गोयल समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं व्यापारिक संगठनों ने भी नए अध्यक्ष को बधाइयाँ देते हुए चेंबर के माध्यम से व्यापारी हितों की अपेक्षाएँ जताईं।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े
    मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *