भाजपा में बड़ा बदलाव: 13 जिलों में नए युवा अध्यक्ष नियुक्त, पूरी सूची देखें

रायपुर
 छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़े स्तर पर नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के 13 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था, जो अब जाकर समाप्त हुआ है।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर हुआ फैसला

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां फाइनल की गई हैं। पार्टी ने न केवल भाजयुमो बल्कि विभिन्न मोर्चों में भी संगठन विस्तार को गति दी है।

सोशल मीडिया के जरिए जारी हुई सूची

भाजपा की ओर से इन सभी नियुक्तियों की सूची आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई है। सूची जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पार्टी का मानना है कि नए युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने से आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिशंकर अय्यर का हमला, कांग्रेस के विजय समर्थन को बताया ‘घटिया और भयानक’

    नई दिल्ली तमिलनाडु में नई सरकार में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने वर्षों पुराना गठबंधन तोड़ लिया और ऐक्टर वियज की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान

    पूरी खबर पढ़े
    तमिलनाडु के 8 दल और नंबर गेम में उलझे थलपति, कौन किसका समर्थन करेगा?

    चेन्नई तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से ‘करिश्माई व्यक्तित्वों’ और ‘द्रविड़ अस्मिता’ के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव नतीजे ने राज्य को एक ऐसे मोड़ पर

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *