EMRS PGT जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार, प्रदेश का नाम रोशन

भोपाल.

नई दिल्ली में 28 जनवरी, 2026 को मॉडल यूथ ग्राम सभा (एमवाईजीएस) पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इसमें देश के विजेता स्कूलों और छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार शामिल हुए।

विद्यालय की प्राचार्य  अविनाश रानी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व विकास का परिणाम बताया।

समारोह में 28,000 से अधिक छात्रों ने सहभागिता की। सहभागिता करने वालो छात्रों ने ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की कार्यवाही में भाग लिया था। मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल का उद्देश्य युवा नेतृत्व और सहभागी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाना है।

पंचायती राज मंत्रालय, जनजातीय मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम में जिले के विद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्थानीय स्वशासन की समझ विकसित करना एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना था।

विद्यालय के शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी एवं राज रौशन (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मॉडल यूथ ग्राम सभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय को जबलपुर जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

 

  • Related Posts

    MP में भड़काऊ वीडियो पर बड़ा एक्शन, संस्कृति बचाओ मंच अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज

    भोपाल   एमपी की राजधानी भोपाल में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भड़काऊ वीडियो मामले में संस्कृति बचाओ मंच अध्यक्ष पर एफआईआर (FIR) दर्ज की

    पूरी खबर पढ़े
    राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल

    राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल 20 जिलों के 4000 ओबीसी युवाओं को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *