उद्योग हमारे राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

उद्योग हमारे राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि उद्योग हमारे राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं और इनमें कार्यरत कामगारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। श्रीमती गौर ने बुधवार को सेफ्टी काउंसलिंग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में अपने संबोधन के दौरान ये बात कही। 

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि प्रत्येक उद्योग और प्रबंधन की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इंडस्ट्रीज में सुरक्षित कार्य वातावरण न केवल श्रमिकों की जान बचाता है, बल्कि उत्पादन क्षमता और विकास को भी मजबूती देता है। सुरक्षा को बाधा के रूप में देखने की मानसिकता बदलनी होगी, क्योंकि यह किसी भी उद्योग की सतत प्रगति का आधार है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार श्रमिकों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और औद्योगिक संस्थानों को आधुनिक सुरक्षा मानकों, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देनी चाहिए। सुरक्षित उद्योग ही मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में सेफ्टी काउंसलिंग के सचिव श्री एस. ए. पिल्लई, श्री एस. एन. डागा, श्री प्रफुल्ल कोहड़े, श्री के. एन. महापात्र समेत कई उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी, भोपाल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी दाभाडे का चयन प्रतिष्ठित FIE Women’s Épée World Cup के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय

    पूरी खबर पढ़े
    CM मोहन यादव के विजन से चमकेगा मध्यप्रदेश, ग्लोबल सिनेमा के जरिए दुनिया तक पहुंचेगी पहचान

    भोपाल   मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक वैभव को अब वैश्विक मंच पर एक नई और विशिष्ट पहचान मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *