असम सरकार का एक्शन मोड: 15 अवैध बांग्लादेशियों को देश से किया बाहर, बोले CM हिमंत

असम
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश से आए 15 अवैध प्रवासियों को असम से वापस भेज दिया गया है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, “हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने 15 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया।” उन्होंने कहा, “याद रखें, आप अपनी शर्तों पर आते हैं और हमारी शर्तों पर जाते हैं।
 
सीमाओं पर सब सतर्क हैं। कानून अपना काम कर रहा है। बहुत बढ़िया काम।” हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन घुसपैठियों को राज्य के किस जिले से वापस भेजा गया। राज्य सरकार बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है और पड़ोसी देश से लगी सीमाओं के जरिए घुसपैठियों को वापस भेजा जा रहा है। 

  • Related Posts

    42 महीने का रिकॉर्ड टूटा! अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पहुंची, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

    नई दिल्ली महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर यानी WPI (Wholesale Price Index) बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई,

    पूरी खबर पढ़े
    होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी

    बेंगलुरु  ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *