सागर में युवक संग घूमने गई छात्रा का अपहरण कर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

सागर 

 सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक युवती संग गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला 20 जनवरी का है। युवती का कथित तौर पर गैंगरेप तब किया गया जब वह अपने एक दोस्त के साथ जंगल घूमने गई थी। पीड़िता की उम्र 20 साल के आसपास है। युवती दोस्त संग जंगल में जब एक जगह बैठी हुई थी इसी दौरान दो व्यक्ति जंगल के भीतर से ही उनके पास आए।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इस दौरान युवती के दोस्त को पीटकर भगा दिया और फिर उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गए। इस दौरान युवती चीखती चिल्लाती रही और दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसका रेप किया।

रेप करने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद युवती किसी तरह जंगल के नजदीक मौजूद सड़क तक पहुंचने में कामयाब रही और उसने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ 20 जनवरी को गैंगरेप हुआ और उसी रात आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई थी।
रेप करने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

कोर्ट में पेश किया गया

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

पीड़िता का बयान दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच की गई है और बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जंगल के पास स्थित एक छोटी बस्ती में रहते हैं। आरोपियों की पहचान रानू उर्फ ​​जयगोपाल गौर (27) और सुंदर भगवान दास (26) के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

    भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय

    पूरी खबर पढ़े
    परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

    भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *