राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड गठित

राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड गठित

भोपाल 
राज्य शासन ने राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में विधायक श्रीमती प्रियंका मीणा, सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू और श्री गौरव सिंह पारधी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह बोर्ड दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2017 के अनुरूप दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं संरक्षण के लिए सरकार का सर्वोच्च परामर्शी निकाय है। बोर्ड में दिव्यांगता एवं उनके कल्याण के लिए कार्यरत प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया।

दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिये बोर्ड में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है, जिनमें रविन्द्र कोपरगांबकर, श्री राजेश शुक्ला, श्री विश्वजीत सरमंडल, श्रीमती प्रीति तांबे, श्री जगदीश अरोड़ा, श्री आशीष कट्टी, श्रीमती मिताली बनर्जी, श्रीमती गीता ढ़ीगरा, श्री दीपक गोयल, डॉ. आकाश सेठ, सुश्री पूजा गर्ग, डॉ. सचिन श्रीवास्वत, डॉ. मनीष कुमार, सुश्री मिनी अग्रवाल, श्री मुकुल गुप्ता, श्रीमती प्रीति सोनी, सुश्री सुषमा पटेल, सुश्री दुर्गा येवले, श्री दीपक शर्मा, श्री निरंजन गुजर, श्री अशोक परियानी, श्री अमित जैन और श्री प्रवीण कक्कड़ शामिल हैं। आयुक्त सामाजिक न्याय इस सलाहकार बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।

 

  • Related Posts

    जस्टिस को कॉल मामले में बढ़ी हलचल, भाजपा विधायक संजय पाठक आज हाईकोर्ट में होंगे पेश

    भोपाल  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़े जस्टिस को कथित फोन लगाने के मामले में आज एक बार फिर अहम सुनवाई होगी। कोर्ट के निर्देश पर

    पूरी खबर पढ़े
    देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; धमाके से दहला पूरा इलाका

    देवास  मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *