विधायक चौहान ने संभाली कमान: बूथ अध्यक्षों और BLA-2 से फोन पर की सीधी चर्चा, टटोली क्षेत्र की नब्ज

विधायक चौहान ने संभाली कमान: बूथ अध्यक्षों और BLA-2 से फोन पर की सीधी चर्चा, टटोली क्षेत्र की नब्ज
बैतूल।
भैसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह चौहान इन दिनों संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विधायक ने बैतूल स्थित अपने कार्यालय से बूथ विजय के संकल्प के साथ क्षेत्र के विभिन्न बूथ अध्यक्षों और BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) से फोन पर सीधे संवाद किया।
मैदानी फीडबैक पर जोर
विधायक कार्यालय में घंटों चले इस संवाद के दौरान चौहान ने एक-एक कर बूथ प्रभारियों से बात की। उन्होंने न केवल संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की, बल्कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा की। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
विधायक से सीधे फोन पर बात होने और मार्गदर्शन मिलने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चर्चा के दौरान विधायक ने बूथ स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
इनका कहना है..
कार्यकर्ता ही हमारी असली शक्ति हैं। बूथ स्तर पर मजबूती से ही हम जनसेवा के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं। आज चर्चा के दौरान जमीनी स्तर से जो सुझाव मिले हैं, उन पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
महेंद्र सिंह चौहान, विधायक, भैसदेही

  • Related Posts

    ममता के गढ़ में मोहन की दहाड़, बोले- वेस्ट बंगाल में कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती, रोड शो में दिखी भारी भीड़

    भोपाल  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 अप्रैल को कोलकाता की दो विधानसभाओं में धुआंधार

    पूरी खबर पढ़े
    शादी कार्ड नहीं, अब इनकी गारंटी पर मिलेगा गैस सिलेंडर, कंपनियों के नियम में बड़ा बदलाव

    भोपाल   एक तरफ जहां अक्षय तृतीया के साथ साथ देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में शादी समारोह

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *