विजय हजारे ट्रॉफी: यश राठौड़-अथर्व तायडे के अर्धशतक, इशांत शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, विदर्भ ने दिल्ली को दिया 301 का लक्ष्य

विजय हजारे ट्रॉफी: यश राठौड़-अथर्व तायडे के अर्धशतक, इशांत शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, विदर्भ ने दिल्ली को दिया 301 का लक्ष्य
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे क्वार्टर फाइनल में मंगलवार (13 जनवरी) को विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट पर 300 रन बनाए। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत और आयुष बदोनी का गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे इशांत शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके 200 विकेट पूरे हो गए। विदर्भ के लिए यश राठौड़ और ओपनर अथर्व तायडे ने अर्धशतक जड़े।
विदर्भ की शुरुआत अच्छी रही। अमन मोखडे के आउट होने से पहले उसने 5.3 ओवर में 31 रन बना लिए। मोखडे ने 6 रन बनाए। अर्थव तायडे के तौर पर दूसरा विकेट 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर 121 के स्कोर पर गिरा। तायडे ने 72 गेंद पर 62 रन बनाए। ध्रुव शौरी ने 71 गेंद पर 49 रन बनाकर 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। तब दिदर्भ का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन हो गए।
रविकुमार समर्थ रन आउट
रविकुमार समर्थ 23 रन बनाकर रन आउट हुए। तब विदर्भ का स्कोर 33.5 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन था। यश कदम 19 रन बनाकर आउट हुए। तब विदर्भ ने 42.1 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए थे। रोहित बिनकर ने 15 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब महाराष्ट्र का स्कोर 44.4 ओवर में 6 विकेट पर 257 रन था। नचिकेत भुटे 10 रन बनाकर आउट हुए। तब विदर्भ ने 48वें ओवर की आखिरी गेंद तक 7 विकेट पर 282 रन बना लिए थे।
दिल्ली की गेंदबाजी
यश राठौड़ 73 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। तब विदर्भ का स्कोर 48.4 ओवर में 8 विकेट पर 288 रन था। हर्ष दुबे 7 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। तब विदर्भ का स्कोर 49.5 ओवर में 9 विकेट पर 299 रन था। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नितीश राणा ने 2-2 विकेट लिए।

  • Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा फिर बने नेता, लगातार दूसरी बार संभालेंगे असम की कमान

    गुवाहाटी असम में हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. हिमंता बिस्वा सरमा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.  गुवाहटी में आयोजित विधायक दल

    पूरी खबर पढ़े
    जोसेफ विजय ने रचा इतिहास: तमिलनाडु में पहली बार TVK की सरकार बनी, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

     तमिलनाडु तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक नया युग की शुरूआत हो गई है। ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *