भोपाल: भक्ति और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ 31वां संगीतमय पाठ

भोपाल: भक्ति और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ 31वां संगीतमय पाठ

छींद वाले दादाजी को समर्पित आयोजन में उमड़े 7 जिलों के श्रद्धालु, महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा अगला पाठ
भोपाल।
राजधानी में अध्यात्म और सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही संगीतमय पाठ श्रृंखला का 31वां आयोजन शनिवार को अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। छींद वाले दादाजी को समर्पित इस विशेष संध्या में न केवल भोपाल बल्कि प्रदेश के 7 जिलों और 19 तहसीलों से आए भक्तों ने शिरकत की।
यज्ञाचार्य श्री वेदाचार्य जी का रहा सान्निध्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथाकार यज्ञाचार्य श्री वेदाचार्य जी महाराज (वीकलपुर) की पावन उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके सान्निध्य में पूरा परिसर भक्तिमय भजनों और हनुमान जी की महिमा से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संस्कार और सेवा का संगम आयोजन के दौरान राम का आधार – रामायण योजना के अंतर्गत 14 महानुभावों को अर्थ सहित श्रीरामचरितमानस की प्रतियां भेंट की गईं। साथ ही 251 लोगों को पंचांग कैलेंडर वितरित किए गए। परंपरा का निर्वहन करते हुए 41 सनातन प्रेमियों का उनके जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष सम्मान किया गया।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने टेका माथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए शहर के कई गणमान्य नागरिक पहुंचे। इनमें भोपाल सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी सहित कई धर्मप्रेमी शामिल हुए। अतिथियों ने इस आयोजन को शहर की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
14 फरवरी को शिवमहापुराण का वितरण आयोजन समिति ने बताया कि श्रृंखला का अगला यानी 32वां पाठ 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह पाठ महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस के साथ-साथ श्री शिवमहापुराण की पवित्र प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े
    मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *