सेवा के संकल्प ने ठंड को दी मात—ग्राम टांडा में CBOA भोपाल का कंबल वितरण अभियान

भोपाल / ग्राम टांडा। जब सेवा संकल्प बन जाए, तब कड़ाके की ठंड भी इंसानियत के आगे हार मान लेती है। इसी भावना को साकार करते हुए केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) भोपाल द्वारा ग्राम टांडा और सेहत गढ़ में कंबल वितरण का मानवीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सेवा कार्य कैनपाल के बैनर तले, CBOA के महासचिव के. रवि कुमार के मार्गदर्शन एवं वाइस प्रेसिडेंट के. के. त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

कड़ाके की ठंड, 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान, घना कोहरा और रात का सन्नाटा भी उस सेवा भाव को नहीं रोक सका, जिसके साथ CBOA के अधिकारी समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुँचे। विशेष रूप से CBOA की महिला शक्ति ने कदम से कदम मिलाकर इस अभियान को और सशक्त बनाया, जिससे यह पहल केवल राहत नहीं, बल्कि संवेदनाओं की गर्माहट बनकर उभरी।

केवल कंबल नहीं, इंसानियत की गर्माहट

कंबल वितरण अभियान के दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान और राहत साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम मात्र वस्तु-वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सहभागिता का जीवंत उदाहरण बना।
CBOA पदाधिकारियों ने कहा कि जब नेतृत्व सही दिशा देता है और उद्देश्य निस्वार्थ होता है, तब सेवा कार्य नहीं, प्रेरणा बन जाती है।

महिला सहभागिता ने बढ़ाई पहल की ताकत

इस मानवीय प्रयास में ग्राम टांडा की लक्ष्मी मैडम सहित CBOA की महिला शक्ति से प्रियंका शर्मा, आयुषी मालवीय, परिणीता केसरी, रविना मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके साथ कमलेश नामदेव, पुष्कर पाण्डे, अमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, संकेत साहू, सुरेन्द्र राजपूत और मनीष चतुर्वेदी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समाज के लिए प्रेरक उदाहरण

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल के लिए CBOA भोपाल का आभार जताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ समाज में भरोसा और मानवीय रिश्तों को मजबूत करती हैं। CBOA के पदाधिकारियों ने दोहराया कि संगठन भविष्य में भी मानव कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

  • Related Posts

    भोपाल से शुरू हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026’, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल  धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक स्मृति, इन तीनों के संगम के रूप में ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026′ ने भोपाल से अपनी पहली यात्रा शुरू की. रानी कमलापति

    पूरी खबर पढ़े
    भोजशाला विवाद में नया मोड़: अब जैन समाज ने भी ठोका दावा, कहा—‘यह हमारा गुरुकुल

    धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर चल रही कानूनी जंग में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब तक

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *