विद्युत के क्षेत्र में प्रदेश ने नए-नए आयाम किए हैं स्थापित : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

ग्राम रानीखेड़ी में 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केन्द्र निर्माण का भूमि पूजन किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ी में 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केन्द्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह विद्युत उप केन्द्र लगभग 3 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते हुए नए-नए आयाम स्थापित किए गए हैं। विद्युत उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए नए विद्युत ग्रिड एवं उप केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरकार नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी विशेष रूप से कार्य कर रही है। सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिससे किसान अपनी खेती के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेतों पर सौर पंप एवं सौर संयंत्रों के माध्यम से किसानों को लगातार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो रही है, जिससे सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो रही है। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि ग्राम रानीखेड़ी में प्रस्तावित 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केन्द्र के निर्माण से आसपास के ग्रामों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी तथा ग्रामीणों को निर्बाध और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    पलाश मुच्छल पर FIR: स्मृति मंधाना के दोस्त से पैसे हड़पने और जाति-गलियों के आरोप

    इंदौर  म्यूजिशियन-डायरेक्टर पलाश मुच्छल कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं. एक्स मंगेतर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. स्मृति के

    पूरी खबर पढ़े
    मुख्यमंत्री डॉ यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

    जो कहा वो किया  मुख्यमंत्री डॉ यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण  किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून देती है-मुख्यमंत्री डॉ यादव

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *