मध्य प्रदेश की ‘द डिवाइन रुही’ को मिला बेस्ट न्यूमेरोलॉजिस्ट अवॉर्ड

मध्य प्रदेश की ‘द डिवाइन रुही’ को लखनऊ में मिला बेस्ट न्यूमेरोलॉजिस्ट अवॉर्ड

शहनाज़ गिल ने भी ली न्यूमेरोलॉजी टिप्स; कहा- आपसे आगे भी जुड़े रहना है

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश की विख्यात और लोकप्रिय न्यूमेरोलॉजिस्ट “द डिवाइन रुही” ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य ‘Renaissanz Next Gen Award’ समारोह में उन्हें ‘Best Numerologist Award’ (सर्वश्रेष्ठ अंक ज्योतिषी) से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान सौम्या साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। द डिवाइन रुही को यह अवॉर्ड उनकी न्यूमेरोलॉजी में गहरी पकड़, सटीक भविष्यवाणियों और जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है।

शहनाज़ गिल ने ली रुही से विशेष टिप्स समारोह की विशेष अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज़ गिल रहीं। इस अवसर पर शहनाज़ गिल ने स्वयं द डिवाइन रुही से न्यूमेरोलॉजी के रहस्यों और टिप्स पर चर्चा की। रुही के ज्ञान और प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रभावित होकर शहनाज़ ने कहा, “आपकी विद्या बहुत प्रभावशाली है, मुझे आपसे आगे भी कनेक्ट करना है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान यह उपलब्धि न केवल द डिवाइन रुही के लिए बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। द डिवाइन रुही इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद द डिवाइन रुही ने कहा कि अंक ज्योतिष मात्र भविष्य बताना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को उसकी क्षमताओं से परिचित कराकर जीवन को सही दिशा देने का एक विज्ञान है। आने वाले समय में वे अपनी सेवाओं का और अधिक विस्तार कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संकल्पित हैं।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े
    मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *