डॉ. अनिल भार्गव बने श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव

डॉ. अनिल भार्गव बने श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव

 

– नर्मदापुरम अधिवेशन में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय, प्रदेश भर से जुटे सामाजिक बंधु

– चार विधायकों की उपस्थिति में हुआ भव्य प्रांतीय अधिवेशन

भोपाल। श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के सबसे पुराने पंजीकृत संगठन (134/1966) का प्रांतीय अधिवेशन एवं महासभा नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित श्री जगदीश मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करते हुए प्रखर वक्ता एवं कुशल संगठक डॉ. अनिल भार्गव (वायु) को सर्वसम्मति से प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ राजनेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

अधिवेशन में समाज के गौरव और प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं ने शिरकत की, जिनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव (रहली), विधायक उमाकांत भार्गव (सिरोंज), विधायक रमाकांत भार्गव (बुधनी) एवं विधायक सीताशरण शर्मा (इटारसी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकजुटता और डॉ. वायु के ऊर्जावान नेतृत्व की सराहना की।

संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान का संकल्प

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल भार्गव ‘वायु’ ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि, “मैं इस जिम्मेदारी को भगवान श्री हनुमान जी और भगवान श्री परशुराम जी के चरणों में समर्पित करता हूँ। यह 1966 से हमारे पूर्वजों द्वारा निर्मित संगठन है, जिसकी मान-मर्यादा के अनुरूप हम प्रदेश भर में समाज को जोड़ेंगे।” उन्होंने आगामी समय में पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और जिला व तहसील स्तर पर सक्रिय नियुक्तियां कर संगठन को नई गति देने की बात कही।

इन्होंने प्रेषित की शुभकामनाएं

डॉ. वायु की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष बच्चन आचार्य, प्रमोद भार्गव, अमित चतुर्वेदी, विपिन भार्गव सहित राजेंद्र भार्गव, भूपेंद्र दुबे, अजय शर्मा, आज्ञाराम चौधरी, विनोद शर्मा, संजय शर्मा एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारियों व युवाओं ने बधाई दी

है।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े
    मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *