जबलपुर में फूड फैक्ट्री का गंदा सच उजागर, पैरों से कुचलकर फ्राइज मिलाते मिले कर्मचारी

जबलपुर
जबलपुर के नजदीकी ग्राम बघौड़ा में फ्राइम्स बनाने वाली जैनम फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी। अधिकारियों ने देखा कि कर्मचारियों द्वारा फ्राइम्स बनाने का पेस्ट कर्मचारी द्वारा पैरों से कुचला जा रहा है। साथ ही सूखते फ्राइम्स के आसपास कुत्ते घूम रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में नियमों का उल्लंघन मिलने पर फैक्ट्री का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर फुटेज जब्त कर लिए गए। जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेजा गया। दरअसल, पनागर तहसील के ग्राम बघौड़ा में जैनम फूड प्रोडक्ट्स की फैक्ट्री है। जहां खाने-पीने की सामग्री बनाई जाती है। शनिवार को दोपहर फैक्ट्री में कर्मचारी फ्राइम्स का पेस्ट पैरों से कुचल रहा था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा और फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की। खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इस फैक्ट्री में फ्राइम्स को खुले में सुखाया जा रहा था। जबकि इन्हें ऐसी जगह सुखाया जाना चाहिए जहां धूल न उड़ती हो।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कर्मचारी पैरों से ही फ्राइम्स को मिलाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर फ्राइम्स सुखाए जा रहे थे, वहां धूल उड़ रही थी। आसपास आवारा कुत्ते भी घूमते नजर आए। कई बार फ्राइम्स पर चलने की स्थिति भी देखी गई, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक है।

  • Related Posts

    नशामुक्त भारत अभियान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण वाल्मी में प्रारंभ

    भोपाल.  नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलों के 1200 मास्टर ट्रेनर्स का

    पूरी खबर पढ़े
    माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति माताओं-बहनों का सर्वोपरि रखने की रही है। बहनों को विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण दिलवाने के लिए हमारी

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *