पत्नी के अफेयर के शक में हैवानियत की हदें पार, बच्चों के सामने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

हैदराबाद 
हैदराबाद में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने ही आग लगाकर मार डाला। इतना ही नहीं उसने भागने से पहले अपनी बेटी को भी आग में धक्का दे दिया। घटना हैदराबाद के नालाकुंटा इलाके की है। पुलिस ने बताया कि पति को पत्नी पर अफेयर का शक रहता था औऱ इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को आरोपी अपनी पत्नी त्रिवेणी को बच्चों के सामने ही परेशान करने लगा। इसके बाद उसने त्रिवेणी पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। जब बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी आग में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी वेंकटेश और त्रिवेणी ने लवे मैरिज की थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वेंकटेश को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। इसके बाद वह अकसर पत्नी को प्रताड़ित करता था। हाल ही में त्रेवेणी भी अपने मायके गई थी। त्रिवेणी के वापस लौटने के बाद फिर झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं वेंकटेश अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों बच्चों को फिलहाल ननिहाल भेज दिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनमें अनबन रहने लगी थी। वहीं बीते कुछ दिनों से झगड़ा ज्यादा होने लगा था। इसीलिए त्रिवेणी कुछ दिनों के लिए अपने मायके चली गई थी।

 

  • Related Posts

    भारत और रूस के बीच समझौता, दोनों देशों की ज़मीन पर रहेंगे 3000 सैनिक, शामिल होंगे जेट और युद्धपोत

     नई दिल्ली भारत और रूस ने हाल ही में एक बहुत महत्वपूर्ण सैन्य समझौता किया है. इस समझौते का नाम है इंडो-रूसी रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट यानी RELOS.

    पूरी खबर पढ़े
    8वें वेतन आयोग के तहत नहीं मिलेगा डीए का एरियर, कर्मचारियों को होगा नुकसान

    नई दिल्‍ली केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसका फायदा 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *