STF की बड़ी कामयाबी: अनूपपुर बॉर्डर पर 599 किलो गांजा पकड़ा; लोहे की दीवार के पीछे छिपाकर ला रहे थे खेप

STF की बड़ी कामयाबी: अनूपपुर बॉर्डर पर 599 किलो गांजा पकड़ा; लोहे की दीवार के पीछे छिपाकर ला रहे थे खेप
भोपाल। मध्यप्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ जबलपुर की टीम ने अनूपपुर के पास घेराबंदी कर ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ और ट्रक की कुल कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।
इंजीनियरिंग का ऐसा जाल कि चकरा जाए सिर तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का हैरान करने वाला तरीका अपनाया था। ट्रक की बॉडी के भीतर लोहे की चादर से एक विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया गया था। बाहर से देखने पर ट्रक बिल्कुल सामान्य नजर आता था, जिससे इसे पहचानना नामुमकिन था। पुलिस ने जब ट्रक के ढांचों की बारीकी से जांच की, तब इस गुप्त केबिन का पर्दाफाश हुआ, जिसमें गांजे के सैकड़ों पैकेट छिपाए गए थे।
जंगल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश नाकाम एसटीएफ
एसपी राजेश भदौरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। तस्करों ने मुख्य हाईवे से बचने के लिए छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित अनूपपुर के घने जंगलों वाले मार्ग का चुनाव किया था। सटीक मुखबिरी के आधार पर एसटीएफ ने जंगल के रास्ते में ही ट्रक को दबोच लिया।
सीधी और सतना के दो मुख्य मौके से आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अंकित विश्वकर्मा (निवासी जिला सीधी) धनंजय सिंह पटेल (निवासी जिला सतना) बताया।

  • Related Posts

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *