भोपाल में निगरानी शुदा बदमाश का तांडव, दोनों हाथों में तलवारें लहराकर मचाया आतंक

भोपाल में निगरानी शुदा बदमाश का तांडव, दोनों हाथों में तलवारें लहराकर मचाया आतंक

भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद थाना अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी स्थित सरदार मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्षेत्र के एक कुख्यात निगरानी शुदा बदमाश ने सरेराह तलवारें लहराकर लोगों को डराना शुरू कर दिया। बदमाश के इस रूप को देखकर रहवासी दहशत में आ गए और अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना के पीछे अवैध शराब की बिक्री को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है।

दो तलवारें लेकर निकला बदमाश
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश हुकुम सिंह अचानक दोनों हाथों में नंगी तलवारें लेकर सड़क पर निकल आया। वह गालियां देते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। काफी देर तक वह मोहल्ले की गलियों में हथियारों का प्रदर्शन कर आतंक मचाता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुकुम सिंह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है और उसकी दहशत के कारण कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

अवैध शराब बना विवाद की जड़
मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत करनाल सिंह नामक व्यक्ति द्वारा इलाके में बेची जा रही अवैध शराब को लेकर हुई थी। इसी बात पर हुकुम सिंह आक्रोशित हो गया और उसने हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। रहवासियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है, जिसके कारण आए दिन अपराधी प्रवृत्ति के लोग यहाँ जमा होते हैं और विवाद की स्थिति बनती है।

दहशत में रहवासी, सुरक्षा की मांग
घटना के बाद से सरदार मोहल्ला के निवासियों में भारी रोष और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते इस हिस्ट्रीशीटर पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वह किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। मोहल्ले वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।

 

  • Related Posts

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *