मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया चोर

मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया चोर

भोपाल। राजधानी के थाना बागसेवनिया क्षेत्र के अंतर्गत नारायण नगर में एक मंदिर को निशाना बनाने वाले चोर को पुलिस ने जनता की मदद से चंद घंटों में ही सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मंदिर से चोरी किया गया सारा सामान (मशरूका) भी बरामद कर लिया है।
​घटना 21 दिसंबर की दोपहर की है। फरियादी मोहित सैनी जब नारायण नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुँचे, तो उन्हें मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर से कुछ खटपट की आवाजें आ रही थीं। मोहित ने तुरंत मंदिर के पुजारी भरत दुबे को बुलाया और आसपास के लोगों की मदद से मंदिर की घेराबंदी की।
​अंदर घुसने पर देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में मंदिर का सामान भरकर भागने की तैयारी में था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी के पास से पीतल के घंटे और कलश बरामद पकड़े गए आरोपी की पहचान रहीश नाथ योगी (35 वर्ष), निवासी ग्राम परवलिया सड़क के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों

    पूरी खबर पढ़े
    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *