DJ पर रोक बनी मौत की वजह? बारात से पहले दूल्हे ने लगाई फांसी

नूंह 
दिल्ली के पास नूंह के एक गांव में रविवार को शादी वाले दिन सुबह दर्दनाक घटना हो गई। बारात रवाना होने से पहले दूल्हे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी को घटना से जोड़ा जा रहा है। सरपंच परिवार के सदस्य फतेला ने बताया कि एक युवक की रविवार को शादी थी। शनिवार को वह शादी की तैयारी के तहत डीजे लेकर आया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसे सामाजिक बुराई बताते हुए बजाने से मना कर दिया। काफी बातचीत के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे के लिए डीजे बजाने की अनुमति दे दी थी।

तय समय के अनुसार डीजे बजा और इसके बाद दूल्हे को मेहंदी भी लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक डीजे अधिक देर तक बजवाना चाहता था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद रात में किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया।

बिजली के खंभे पर लटका मिला शव
रविवार सुबह दूल्हा जल्दी घर से निकल गया। कुछ समय बाद गांव के बाहर बिजली के खंभे से लटकता उसका शव मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि उसने बिजली की लाइन वाले खंभे पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।

परिवार को किसी पर संदेह नहीं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सरपंच परिवार के सदस्य फतेला ने बताया कि परिवार को किसी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

  • Related Posts

    मतगणना पर भाजपा की सख्त नजर: कंट्रोल रूम में रहेंगे पर्यवेक्षक, अमित शाह लेंगे पल-पल की रिपोर्ट

    कोलकाता बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अब मतगणना में भी भाजपा एक इंच जमीन छोडऩे को तैयार नहीं है। 2021 की गलतियों से सीख लेते हुए भाजपा ने

    पूरी खबर पढ़े
    फारूक अबदुल्ला का बयान: कश्मीरी पंडितों के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा, उनका जाना बड़ा नुकसान

    श्रीनगर  नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने घाटी के पुराने स्वरूप को बहाल करने पर जोर देते हुए कश्मीरी पंडितों की वापसी की

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *