सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में भड़की आग

सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में भड़की आग
भोपाल। राजधानी के सबसे संवेदनशील प्रशासनिक क्षेत्र सतपुड़ा भवन के पास मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पास की झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में वहां स्थित एक स्मार्ट टॉयलेट इसकी चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा। धुएं का गुबार इतना विशाल था कि दूर से ही आसमान में काली घटाएं छाई नजर आने लगीं।
बस्ती की ओर बढ़ रही थी लपटें
जिस स्थान पर आग लगी, वहां से वल्लभ नगर बस्ती मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे झाड़ियों से उठी लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर लगी थी। यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो आग रहवासी इलाके तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी।
15 मिनट तक छाया रहा काला धुआं
सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर अमले की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हालांकि, तब तक वहां लगे कई पेड़ बुरी तरह झुलस गए और स्मार्ट टॉयलेट को भारी नुकसान पहुंचा।
साजिश की आशंका: पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय रहवासियों ने इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिन्होंने संभवतः शरारत में आग लगाई होगी।
सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल भेज दी गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, एमपी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में 33 अवैध कालोनियों में ‘रजिस्ट्री’ और ‘नामांतरण’ पर लगी रोक, देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में 24 नई अवैध कॉलोनियों के मामले में डेवलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। एक साल पहले भी प्रशासन ने 70 कॉलोनी को नोटिस

    पूरी खबर पढ़े
    मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम पलटी मारता नजर आ रहा है। राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *