बंगाल रैली से पहले मौसम बना बाधा, पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया

ताहिरपुर

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में उतर नहीं पाया। अधिकारियों के मुताबिक कम दृष्यता की वजह से विमान लैंड नहीं कर पाया और उसे वापस कोलकाता लौटना पड़ा। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल पर पहुंचने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड के ऊपर कुछ समय तक घूमा और फिर कोलकाता हवाई अड्डे लौट आया। अंतिम खबर मिलने तक प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति पर आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मोदी सड़क मार्ग से ताहिरपुर में स्थित रैली स्थल तक पहुंचेंगे या फिर मौसम साफ होने का इंतजार कर हेलीकॉप्टर से रवाना होने का एक और प्रयास करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए। ताहिरपुर पहुंचकर वह पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद भाजपा की राजनीतिक रैली ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।

  • Related Posts

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    नईदिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने  हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कुछ बेहद अहम टिप्पणियां की हैं। SC ने कहा है कि कोर्ट सरकार को इस मामले

    पूरी खबर पढ़े
    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    नई दिल्ली गर्मियों का मौसम आते ही हम सभी चिलचिलाती धूप और पसीने से परेशान होने लगते हैं। लेकिन, इस बार की गर्मी कोई आम गर्मी नहीं होने वाली

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *