तमिलनाडु की राजनीति में तेज हुई अभिनेता विजय की एंट्री, इरोड की जनसभा में DMK सरकार पर साधा निशाना

इरोड (चेन्नई)

अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने गुरुवार को इरोड में पार्टी की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ कुछ स्वार्थी तत्व बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। लेकिन वे इसके कामयाब नहीं होंगे।

विजय ने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार खेती-किसानी में कोई गंभीर रुचि नहीं दिखा रही है। टीवीके प्रमुख ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री अन्नादुरई (अन्ना) और एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) सभी के लिए प्रेरणा हैं। वे किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं हैं और उन्हें याद करने पर कोई आपत्ति नहीं कर सकता।

इरोड में टीवीके की बैठक में विजय ने कहा कि डीएमके और समस्याएं एक-दूसरे की दोस्त हैं और दोनों को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई ‘पवित्र शक्ति’ टीवीके और ‘बुरी शक्ति’ डीएमके के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके केवल उन्हें निशाना बनाने और टीवीके के काम में बाधाएं खड़ी करने में ही रुचि रखती है।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नजर, कैंडिडेट उतारने की तैयारी; विपक्ष में मचा विवाद

    मुंबई  उद्धव ठाकरे ने इस बार विधान परिषद सदस्य न बनने का फैसला लिया है। उनके स्थान पर उद्धव सेना चाहती है कि अंबादास दानवे को सदन में भेजा

    पूरी खबर पढ़े
    ‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक इस फेज की 142 सीटों पर करीब 90 फीसदी

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *