MP कांग्रेस में बड़ा धमाका: जीतू पटवारी ने 780 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की, नई टीम मैदान में तैयार

भोपाल 

 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद 780 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के ठीक दो साल बाद मंगलवार 16 दिसंबर को एमपी में कांग्रेस के 780 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। लंबी प्रक्रिया और गहन विचार-विमर्श के बाद यह सूची सामने आई है। पिछले लगभग दो महीनों से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा था। एमपी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद ही इस सूची को अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी आदेश में कहा कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की स्वीकृति के उपरांत जिलों के अंतर्गत संलग्न सूची के अनुसार नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए कार्य करेंगे तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नजर, कैंडिडेट उतारने की तैयारी; विपक्ष में मचा विवाद

    मुंबई  उद्धव ठाकरे ने इस बार विधान परिषद सदस्य न बनने का फैसला लिया है। उनके स्थान पर उद्धव सेना चाहती है कि अंबादास दानवे को सदन में भेजा

    पूरी खबर पढ़े
    ‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक इस फेज की 142 सीटों पर करीब 90 फीसदी

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *