विदेश में हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालने वाला कर्नाटक निवासी भारत लौटते ही गिरफ्तार

 मंगलुरु

विदेश में रहकर हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में एक आदमी को भारत आने पर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला मंगलुरु का है. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपी अब्दुल खादर नेहाद (27) मंगलुरु के उलाईबेट्टू का रहने वाला है और सऊदी अरब में काम करता था.

पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘team_sdpi_2025’ पर हिंदू धर्म से जुड़ा एक कथित अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट अपलोड होने के बाद 11 अक्टूबर को बाजपे पुलिस स्टेशन में खुद से केस दर्ज किया गया था.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि पोस्ट नेहाद ने अपलोड किया था, जो उस समय सऊदी अरब में रह रहा था. इसके आधार पर उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था.

14 दिसंबर को नेहाद विदेश से केरल के कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. जहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है और कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    मुंबई बाजार में तरबूज की अनुपस्थिति, दुकानदार नहीं बेच रहे, बिरयानी कांड से डर

    मुंबई  दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके से दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां बाजार से तरबूज एकदम गायब हो गया है. इसी इलाके में हाल ही में बिरयानी

    पूरी खबर पढ़े
    अंबानी के घर के पास रहने का मौका, किराए पर उपलब्ध है आलीशान फ्लैट

    मुंबई  मुंबई के पेडर रोड पर स्थित ऐतिहासिक मार्लबोरो हाउस (Marlboro House) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *