RSS की एक बात की मैं तारीफ करूंगा…— कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने

जयपुर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर अक्सर हमला करते रहते हैं। मगर इस बार मामला उलटा नजर आ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से कहा- RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक…. जानिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

मीडिया चैनल पर चल रही बातचीत के दौरान उनसे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर कांग्रेस द्वारा हमला करने से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे। इसी समय पूछा गया- आरएसएस राष्ट्र विरोधी है या नहीं? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आरएसएस को राष्ट्र विरोधी नहीं कहूंगा। इसके बाद कहा- “RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक का एजेंडा एक ही है, ‘हिंदु राष्ट्र’। ये लोग हिंदु राष्ट्र के एजेंडा से इधर उधर नहीं जाते हैं।”

RSS प्रचारकों को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता
दिग्विजय सिंह ने कहा- “मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि जिस तरह से रास्ता पर चलते हुए तांगे के घोड़े को सिर्फ सड़क दिखती है। उसी तरह RSS के प्रचारक को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता है। इधर-उधर वो देख भी नहीं पाता है।” इसी बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS पर हमला भी बोला। सिंह ने कहा- RSS लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है। उन्होंने देश के संविधान को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

RSS की विचारधारा भारतीय संविधान के खिलाफ
इसके बाद उन्होंने कहा- मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जिसको प्रधानमंत्री जी दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताते हैं, वह एक अनरजिस्टर्ड एनजीओ है। क्या कोई एनजीओ देश में बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर सकता है क्या? RSS जिसकी विचारधारा शुद्ध रूप से भारतीय संविधान के खिलाफ है, उस पर कोई नियम लागू नहीं होगा।

  • Related Posts

    राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं

    भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। आंकड़ों के हिसाब से यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित

    पूरी खबर पढ़े
    राघव चड्ढा का बिल अगर पास हो जाता, तो न BJP में जाते न AAP टूटती—4 साल पुरानी कहानी

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा झटका दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी में बगावत करने वाले राघव चड्ढा अब भाजपाई हो चुके हैं. उनके

    पूरी खबर पढ़े

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *